Thursday, 13 August 2026

अपने घर के सामने ही सलमान की हुए थी पिटाई, अरबाज भी थे साथ

कपिल के शो में भी सलमान ने अपनी शादी की बात को लेकर नई बात बताई और बचपन से जुड़ी यादों से जुड़े कई राज भी खोले। इसी शो के दौरान सलमान, सोहेल और अरबाज ने एक और दिलचस्प बात शेयर की। सोहेल ने बताया कि कैसे एक बार सलमान खान और उनकी घर के बाहर ही खूब धुनाई हुई थी। पहले सोहेल ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया, वाकया सुनाते हुए कहा कि वह बैंड स्टैंड से घूम-फिर कर आ रहे थे तो उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक फैन खड़ा होकर सलमान को किसी कारण से अपशब्द कहते जा रहा था। सोहेल को गुस्सा आया तो उन्होंने उसे एक थप्पड़ लगाया। सोहेल इस बात से अनजान थे कि वह अकेला नहीं है उसके साथ पूरी गैंग है और उस गैंग ने सोहेल की जमकर धुनाई की थी। बाद में सलमान जब दौड़े-दौड़े आए तो उन्होंने भी लड़ाई शुरू की। दोनों भाइयों ने भी जमकर मारपीट कर उनको वहां से भगाया। लेकिन सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो के दौरान स्पष्ट एक्ट कर दिखाया कि जब उस गैंग के एक व्यक्ति ने उन्हें डंडे मारे थे तो उनकी पीठ की हालत क्या हुई थी और किस तरह वह दर्द से बेहद कराहे थे।
कपिल शर्मा के शो में उन्होंने कई और दिलचस्प किस्से सुनाए। इसी क्रम में उन्होंने संजू बाबा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार कैसे संजय दत्त ने उन्हें शादी के लिए कनविंस करने की कोशिश की थी। सलमान बताते हैं की संजू उनसे कह रहे थे कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। और संजू के फोन की घंटी बार बार बज रही थी और वह बाहर चले जा रहे थे। शायद वह कॉल संजय दत्त की पत्नी का था। सलमान ने कहा कि तभी वह समझ गए कि शादी क्यों नहीं करना है।
बता दें कि कपिल शर्मा के आगामी एपिसोड में तीनों भाइयों के साथ सलीम खान भी आने वाले हैं और उन्होंने तीनों भाइयों के और भी कई सारे राज खोले हैं।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed