Thursday, 13 August 2026

झारखंड की सीमा पर हुआ सीमेंट गोदाम के सहायक मैनेजर का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस…

 
जशपुर । सीमेंट गोदाम में सहायक मैनेजर के तौर पर काम करने वाले 32 साल के युवक का मंगलवार की रात दो अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया. पुलिस के आला अधिकारी मामले की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन जांच में जुटी जशपुर पुलिस मामले में कुछ कहने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव के सीमेंट व्यापारी मदन अग्रवाल के साईंटांगरटोली स्थित सीमेंट गोदाम में बतौर सहायक मैनेजर कार्यरत सद्दाम हुसैन मंगलवार की रात काम खत्म कर अपने गांव लोदाम लौट रहा था. इस दौरान दो अज्ञात लोग उसे जबरन मोटर साइिकल में बिठाकर ले गए. युवक के अपहरण की पुष्टि सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल ने की है. लेकिन मामले में जशपुर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. बता दें कि साईंटांगरटोली गांव झारखंड की सीमा से सटा गांव है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed