Saturday, 15 August 2026

एग्जिट पोल के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का अति उत्साह, चुनाव परिणाम से पहले नेताजी को दे दी जीत की बधाई

 
मुंगेली । चुनाव परिणाम आने में अभी 2 दिन शेष है. लेकिन मुंगेली में बीजेपी समर्थक अपने प्रत्याशी अरुण साव को अभी से ही जीत की बधाई देने लगे हैं । दरअसल न्यूज़ चैनलों ने एग्जिट पोल में जिस तरह से देश में बीजेपी की सरकार और बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण साव को जीतने का अनुमान लगाया है ।
एग्जिट पोल के नतीजे के बाद से अरुण साव के गृह नगर मुंगेली में चुनाव परिणाम आने के पहले ही खुशी का माहौल है. यही वजह है कि अब उनके समर्थक खुलकर बधाई देने लगे हैं ।
आपको बता दें कि मुंगेली के बिलासपुर रोड में उनके समर्थक जय प्रकाश मिश्रा ने एक फ्लेक्स बैनर लगावाया है, जिसमें वे बीजेपी प्रत्याशी अरुण को ऐतिहासिक जीत की बधाई दे रहे हैं. कार्यकर्ताओं का अति उत्साह पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed