Saturday, 15 August 2026

आधे घंटे की तेज आंधी-बारिश से ढह गया मकान, 3 की मौत, एक घायल

 
रायपुर/धमतरी। आधे घंटे की झमाझम बारिश और आंधी के चलते निर्माणाधीन मकान ढह गया. अर्जुनी थाना इलाके में हुई इस घटना में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मृतक मजदूरों का नाम ईश्वर साहू, केशव साहू और पदम साहू बताया जा रहा ह।
घायल मजदूर का नाम नोहर साहू है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना और कोतवाली थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंधी तूफान के बाद इलाके में बिजली गुल है. बिजली गुल होने के चलते रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। पेड़ों के टूटने से 11 केवी के 6 फीडर टूट गए रायपुर सहित आंधी ने राज्य के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। आंधी-तूफान के कहर के चलते अनेक जिलों में बिजली व्यवस्था ठप है। कहीं 11 केवी का फीडर टूट गया तो कहीं इंसुलेटर ही फट गया। महासमुंद के चारामा क्षेत्र में पेड़ों के टूटने से 11 केवी के 6 फीडर टूट गए। वही इंसुलेटर भी फट गया। बिजली व्यवस्था सुधारने में टीम जुटी हुई है। पलारी क्षेत्र के अनेक गांव में बिजली व्यवस्था प्रभवित हुई है। छितोड फीडर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। धमतरी जिला से भी बिजली व्यवस्था ठप्प होने की सूचना मिली है। इधर बलौदाबाजार में बिजली व्यवस्था सुधार ली गई है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed