
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में हुए मॉडल शुभम नामदेव हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है. फिलहाल इस मामले में दो संदेहियों से पूछताछ चल रही है. मालूम हो कि सितंबर 2018 में लालबाग थाना के रेवाडीह इलाके के नेशनल हाइवे में शुभम की हत्या हुई थी. शुभम के पिता ने डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी. कार्रवाई करते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई जो अब इस मामले की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के रेवाडीह पेंड्री चौक के पास नेशनल हाईवे 53 में 11 सितंबर 2018 को शुभम नामदेव नामक युवक की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि शुभम अपनी कार से पेंड्री घुमने गया था. उसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा शुभम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. गले में चोट के बावजूद शुभम कार चलाते हुए रेवाडीह चौक पहुंचा. घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को अस्पताल भेजा. अस्पताल में डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया था।




"
"
B 