Friday, 14 August 2026

 ATM से निकले 500-500 के कटे-फटे नोट, गांधी भी गायब बैंक के मैनेजर ने खड़े किए हाथ

 
बिलाईगढ़ । SBI बैंक के एटीएम से आज कल कटे-फटे और धुले हुए नोट निकल रहे हैं. बैंक वाले इस संबंध में कुछ भी सुनने से इनकार कर रहे हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं. ऐसे में लोग जाए तो जाए कहा, उनके लिए उन रूपयों का कोई मूल्य नहीं रह गया। 
दरअसल पूरा मामला बालौदाबाजार जिले के भटगांव का है. जहां शुक्रवार को सुबह सरपंच शिवनंदन ने एसबीआई एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले, तो 500-500 के नोट निकले, जिसमें से 5 नोट पर गांधी की तस्वीर ही नहीं दिख रही और बाकी के नोट कटे-फटे मिले है. इस तरह के नोट निकलने से नकली नोटों के निकलने की आशंका जताई जा रही है। 
इस संबंध में जब भटगांव के एसबीआई बैंक मैनेजर से बात की गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने उस बैंक को अपने अंडर में नहीं आने का हवाला देते हुए पैसे लेने से मना कर दिया। 
पैसा निकालने वाले सरंचप का कहना है कि उसने एटीएम से पैसे निकाले तो कटे-फटे और धुले हुए नोट निकले हैं, जिसे कोई दुकान वाला भी सामान लेने पर इस पैसे को लेने से इनकार कर रहा है. ऐसे वह अब इस पैसे को लेकर जाए कहा, बैंक ने भी हाथ खड़ा कर दिया है. जबकि यह पैसा एटीएम से ही निकला है. जिसकी जिम्मेदारी एसबीआई बैंक प्रबंधन का है। 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed