
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में फोर्स के जवानों ने एक नक्सली डंप बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले जवानों ने ये डंप बरामद किया है. इसमे जवानों ने आईईडी के साथ भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया. जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की ये संयुक्त कार्रवाई है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को मुखबिर से नक्सली डंप होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बल,डीआरजी और सीएएफ की टीम गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकले. इस दौरान जवानों को नक्सलियों का छिपा कर रखा गया डंप हासिल हुआ. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक ड्रम में सारा सामान जमीन के अंदर छिपा रखा था. मौके से जवानों ने कुकर बम, आईईडी, इलेक्ट्रॉनिक वायर और भारी मात्रा में मेडिकल सामान सहित नक्सली साहित्य बरामद किया है. इलाके की सर्चिंग के बाद फोर्स सुरक्षित वापस लौट आई है।




"
"
B 