Friday, 14 August 2026

बस्तर में हो रही लगातार तेज बारिश से गोदावरी नदी खतरे के करीब पहुंचा, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट

 
सुकमा । छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सुकमा में एक बार फिर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि लगातार पिछले 30 घंटे से बारिश हो रही है। घंटों मूसलाधार के बाद नेशनल हाइवे 30 पर जल भराव की स्थिति बन गई है। शबरी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, वहीं, गोदावरी नदी का स्तर भी खतरे के करीब बताया जा र​हा है। हालात को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला प्रशासन के अफसरों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही डूबान क्षेत्रों का लगातार दौरा करने का निर्देश दिया है। एसपी शलभ सिंहा ने भी जिले भर के पुलिस कैम्प को अलर्ट किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 घंटे लगातार बारिश होने के बाद शहर में भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। ज्ञात हो कि बीते दिनों मूसलाधार बारिश के बाद मलेगर नदी उफान पर थी, जिसके चलते जिला मुख्यालय से आस-पास के दर्जनों गांवों को संपर्क टूट गया था ।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में अगले 4 घंटों में भारी बारिश होने वाली है. गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोरिया, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में से एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी. इसके अलावा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी किया गया है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed