Sunday, 16 August 2026

कांवर यात्रा के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर

 
धरसींवा । रावांभाठा रायपुर सिमगा रोड स्थित सोमनाथ मंदिर जा रहे कांवर यात्रा के जत्थे को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को आखरी सोमवार होने के कारण रविवार रात को रावांभाठा रायपुर से सिमगा रोड स्थित सोमनाथ मंदिर में भोलेनाथ को जल चढ़ाने सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था निकला था।
तभी यात्रा में जा रहे कांवरियों को धरसींवा के पास रात्रि में करीब एक दो बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक रौदते हुए निकल गया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों का नाम मुकेश साहू उम्र 17 साल और जीत वर्मा उम्र 22 साल है। वहीं 58 वर्षीय लोकनाथ घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed