
अंबिकापुर । शहर में दो किशोरी छात्राओं का अपरहण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. रेप का खुलासा तक हुआ जब किशोरियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कहा जा रहा है कि लड़कियों के जानने वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल दो नाबालिग आरोपियों और बालसंप्रेक्षण गृह और दो आरोपियों को अम्बिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
युवक के कहने पर वो अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई. दोनों किशोरियों को उसके परिचित युवक और अन्य शख्स ने किसी गांव में ले जाकर रखा और उनके साथ अनाचार किया. फिर दोनों युवकों ने लड़कियों को छोड़ दिया. इसके बाद कुछ और लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उनके साथ अनाचार किया. पूरे मामले में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




"
"
B 