Saturday, 15 August 2026

CAF जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी  

 
 
 
 जगदलपुर  ।  एक ओर जहां पूरे देश मे आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएएफ के 5वीं बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस शव का मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी सीएएफ सुभाष यादव की तैनाती के 5वीं बटालियन में थी। गुरुवार को सुभाष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है कि सुभाष ने खुदकुशी क्यों की है। वहीं, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed