Saturday, 15 August 2026

दादी की समझाइश पोते को रास नहीं आई गुस्से में आकर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या

जशपुर ।  यह घटना जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की है. कहा जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग महिला की हत्या की है. हत्या करने के बाद रात भर को अपनी दादी की लाश के पास बैठा रहा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है ।  
बगीचा थाना क्षेत्र के घुघरी में आरोपी रामनाथ अपने पिता और चाचा से जमीन को लेकर अक्सर विवाद किया करता था. शुक्रवार को भी वो शराब पीकर आया और पिता-चाचा से जमीन को लेकर विवाद कर रहा था. इसी दौरान उसकी बुजुर्ग दादी शनियारो बाई ने उसे विवाद करने से मना किया. इसके बाद विवाद शांत हुआ और उसके पिता और चाचा वहां से चले गए ।  
मिली जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर बाद जब उसकी दादी ने उसे दोबारा विवाद ना करने की समझाइश दी तो आरोपी रामनाथ गुस्से में आ गया और पास ही रखी कुल्हाड़ी से अपनी दादी पर हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी रात भर शव के पास ही बैठा रहा. सुबह उसने खुद मामले की जानकारी अपनी पत्नी और परिजनों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है ।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed