Monday, 17 August 2026

सरकारी शराब दुकान से सात लाख की चोरी, सुपरवाइजर और सेल्समैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
 
 महासमुंद । सरकारी दुकान से सात लाख की चोरी के मामले में आरोपी दुकान का ही एक सुपरवाइजर और दो सेल्समैन निकले. घटना घटित होने के महज 24 घंटे के भीतर बागबहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 703150 रुपये नगद और तीन बाइक जब्त किया है। 
बता दें कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शासकीय शराब भट्टी लक्ष्मीपुर ग्राम मुनगासेर से सात लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया था. पुलिस ने चोरी के इस मामले पर जब तफ्तीश की तो चौंकाने वाला जानकारी सामने आई.
दरअसल चोर कोई और नहीं बल्कि शराब दुकान का सुपरवाइज और दो सेल्समैन ही निकले. आरोपियों के नाम सुपरवाइजर प्रतिमा लहरे, सेल्समेन दुर्गेश साह और विजय चक्रधारी हैं. दरअसल, तीनों आरोपियों को पिछले सात महीने से सैलरी नहीं मिली थी, जिसकी वजह से तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। 
बागबाहरा थाना उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/19 धारा 457380120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबदध किया गया है। 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed