Monday, 17 August 2026

दो वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत, 30 घायल 6 की हालत गंभीर

 
 
 
 
कोरिया । जिले के केल्हारी मनेन्द्रगढ़ मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप और प्राचार्यों से भरी स्कार्पियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में 30 लोग घायल हो गए. इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रुप से घायल सभी 6 लोगों को मनेन्द्रगढ़ रेफर किया गया है । 
बताया जा रहा है कि भरतपुर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का ऑडिट कराने और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए बैकुंठपुर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से आमने सामने की भिड़ंत हो गई. पिकअप में बड़ी संख्या में महिलाएं समेत मजदूर सवार थे. जो कि मध्यप्रदेश की ओर से कोरिया के पसौरी आ रहे थे । 
वाहनों की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रुप से घायल लोगों को रेफर किया गया. फिलहाल सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में उपचार जारी है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed