
धमतरी । जिले के नगरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं, जिसके चलते मार्ग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है, सिहावा बोराई मार्ग में उफनते आठदाहरा पुल को पार करने के चक्कर में सीमेंट से लदी एक ट्रक पलट गई, गनीमत ये है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर बाहर निकल कर जान बचाने ट्रक के ऊपर चढ़ गए, दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
दरअसल, नगरी बोराई मार्ग पर जोरदार सड़क का निर्माण तो हो गया है, लेकिन क्षेत्र में थोड़ी सी भी बारिश हो जाने पर करोड़ों की लागत से बने इस रास्ते की पोल खुल जाती है. नगरी ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 30 किमी की दूरी पर आटदाहरा पुल पड़ता है, जिस पर कुछ घंटों की बारिश के कारण ही बाढ़ आ जाता है, जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अब तक इस पुल पर कई घटनाएं घटित हो चुकी है. क्षेत्र में शनिवार को सुबह 5 बजे से हो रही मूसलाधर बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, इस बाढ़ में फंसी एक ट्रक हादसे का शिकार हो गई, बताया जा रहा है कि रायपुर से सात सौ बोरी सीमेंट भरकर तीन ट्रक कोरापुट ओडिसा जाने के लिए निकली थी, उफनते आठदाहरा पुल में दो ट्रक तो पार हो गई, लेकिन तीसरे ट्रक का चालक पुल के ऊपर का रास्ता नहीं समझ पाया, जिसके कारण ट्रक पुल के बीच जाकर नदी में पलट गई. ड्राइवर और कंडक्टर बाहर निकल कर जान बचाने ट्रक के ऊपर चढ़ गए, दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
स्थानीय निवासी सुमीत खण्डेलवाल, कैलाश जैन, पदम् जैन, संतोष जैन, संजय साहू, बीरेंद्र यादव सहित समूचे क्षेत्रवासी शासन-प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि लोग अपनी जान माल की सुरक्षा कर सकें।




"
"
B 