कोरिया । जिले के एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया अंतर्गत आने वाली झिलमिली कोयला खदान में पिछले दिनों 20 अगस्त को खदान का एक हिस्सा धंसने से करीब 15 मजूदर खदान में फंस गए थे. जिसमें दो मजदूर रूपनारायण और अख्तर हुसैन की मौत हो गई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा संबंधी अनदेखी उजागर होने पर दो अधिकारियों को झिलमिली माइंस प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. जिनमें माइनिंग हेड और सीनियर ओवरमैन शामिल हैं. वही दो अधिकारियों को इस पूरे मसले पर चार्जशीट दी गई है।झिलमिली माइंस में हुए हादसे के बाद डायरेक्टर जनरल माइंस सेफ्टी, आईएसओ व सुरक्षा प्रबंधन हादसे की जांच कर रहा था. जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा संबंधी अनदेखी उजागर होने पर दो अधिकारियों को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. जिनमे माइनिंग हेड और सीनियर ओवरमैन शामिल है।




"
"
B 