Monday, 17 August 2026

बंसतपुर थाना क्षेत्र के  आदिवासी छात्रावास में चली गोली 

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार रात शहर से लगे पनेका प्रीमेट्रिक कन्या आदिवासी छात्रावास में गोली चली। गोली लगने से छात्रावास में काम करने वाली भृत्य महिला कर्मचारी घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात को किसी अज्ञात शख्स ने अंजाम दिया है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बंसतपुर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed