
जगदलपुर । बस्तर के पीपलावंड में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते 400 से अधिक ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मारपीट में दर्जनभर से भी ज्यादा लोगों कॆ घायल होने की खबर है। दरअसल पिपलावंड व जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से वन भूमि को लेकर विवाद चल रहा था ।
विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर धान ल गा दिया, जिससे नाराज दूसरे गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उस विवादित स्थल पर पहुंचकर धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया, इस जगह पर बनाई गई कई झोपड़ियां भी जला दी, जिसके बाद पिपलावंड व जामगुड़ा ग्रामीणों के बीच हिंसा भड़क गई ।
घटना की जानकारी लगते ही 112 की टीम पहुंची जिसने जैसे-तैसे मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लगातार होते झगड़े के बाद भानपुरी व बस्तर थाने से भी बड़ी संख्या में फोर्स को बुलाया गया। मामला शांत कराने के बाद बलवा का मामला दर्ज कर 40 से 50 लोगों के खिलाफ भानपुरी थाने में केस पंजीबद्ध किया गया।




"
"
B 