Monday, 17 August 2026

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव राजधानी में 28-29 दिसंबर को लगभग 2500 लोक कलाकार भाग लेंगे

 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28-29 दिसंबर को होने वाले नेशलन ट्राइवल डांस प्रतियोगिता की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने महंत घासीदास संग्रहालय के सभाकक्ष में होटल संचालकों, ट्रैवल टूर ऑपरेटर्स एवं सिनेमा व्यवसायिओं से विचार विमर्श किया। महोत्सव में विभिन्न् राज्यों के लगभग 2500 लोक कलाकार भाग लेंगे। इनके अलावा देशभर के कला प्रेमी भी कार्यक्रम देखने छत्तीसगढ़ आएंगे।
इनके आवागमन, निवास और अन्य जरूरतों के लिए होटल संचालकों और ट्रैवल ऑपरेटरों का सहयोग जरूरी है। आवास एवं परिवहन के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया जाएगा। आवास, परिवहन के लिए एक पैकेज भी होटल वालों को निर्धारित करना चाहिए। महोत्सव स्थल पर राज्य शासन की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी, हाथकरघा वस्त्रों, और कृषि आधारित विभिन्न् उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के कोने-कोने से कलाकार और पर्यटक आएंगे। यह एक एतिहासिक आयोजन होगा, इसमें होटल प्रबंधकों को अच्छी भूमिका निभानी होगी। संस्कृति विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि महोत्सव में चार विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
पहला विवाह या मांगलिक अवसर पर होने वाले नृत्य, दूसरा कृषि आधारित जैसे फसल कटने के समय आयोजित होने वाले नृत्य, तीसरा देश के विभिन्न् राज्यों में त्योहारों, विशेष अवसरों पर होने वाले नृत्य और चौथे विषय को खुली प्रतियोगिता के रूप में रखा गया है। एक प्रदेश से चार ग्रुप शामिल होंगे। एक गु्रप में 15 कलाकार हो सकते है।
आयोजन की तैयारियों के लिए विकास खंड स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर तक किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का 16 से 30 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक से 10 दिसंबर तक संभाग स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सर्वश्रेष्ठ टीम को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में चयनित किया जाएगा।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed