
रायगढ़ । जिले के तमनार क्षेत्र में प्रस्तावित महाजेन्को, महाराष्ट्रा पावर कारपोरेशन कंपनी के कोल ब्लाक की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित जनसुनवाई से लौट रहे पुलिस बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों के रुद्र देख पुलिस जवानों ने भीड़ के बीच से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई ।
हालांकि इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई नहीं की है। पथराव में कुछ जवानों को चोटें आऩे की भी खबर है। पुलिस ऩे अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन मोबाइल वीडियो के आधार पर पुलिस पथराव करने वालों की शिनाख्ती में जुट गई है। दरअसल पूरा मामला शुक्रवार का है। तमनार ब्लाक के डोलेसरा में महाजेंको के लिए प्रस्तावित कोल ब्लाक की जन सुनवाई थी। जनसुनवाई के विरोध में आसपास के दो दर्जन से ज्यादा गांव के लोग जनसुनवाई स्थल के बाहर बैठे थे और ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया था।




"
"
B 