
राजनांदगांव । राजनांदगांव इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जिले के कोहका इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलियां भी चली. जवानों की जबावी कार्रवाई से नक्सली मौके से फरार हो गए. इलाके की सर्चिंग के बाद पुलिस ने नक्सली सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है. पुलिस के जवान और आईटीबीपी की टीम ने ये संयुक्त कार्रवाई की है ।




"
"
B 