कोरिया । एक शादी समारोह स्थल से बोलेरो वाहन को चुराकर भाग रहे दो अन्तर्राज्यीय चोरों को जनकपुर पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गयी बोलेरो वाहन एवं चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक को भी बरामद किया है। कल मंगलवार की रात में एक लाज में यह चोरी की घटना हुई थी ।
पुलिस के अनुसार इन आरोपियों में एक मो. अकरम मध्यप्रदेश के कोतमा का और दूसरा सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र के महारानीपुर का निवासी है जो कि मनेंद्रगढ़ के मिशन मोहल्ला में रह रहा था। जनकपुर के गुड्डू लॉज में शादी थी, चोरी की गई बोलेरो शादी में बाजे वालों को लेकर जयसिंह नगर से शहडोल से जनकपुर आयी थी। रात दस बजे बोलेरो को चोरी कर आरोपी सीधी जिला की ओर भाग रहे थे। जिन्हे पुलिस द्वारा नाके बंदी कर थाना कुसुमी, पोड़ी बेरियर के पास पकड़ लिया गया है ।




"
"
B 