Wednesday, 19 August 2026

SDM ने दो पटवारी को किया निलंबित, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

 
 बलरामपुर । शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है.  वाड्रफनगर के दो पटवारी भोला राम हल्का न. 06 और मोहन राम हल्का न. 29 के पटवारी को अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम ने निलंबित कर दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार इन दोनों पटवारियों को अतरिक्त प्रभार में धान खरीदी वर्ष 2019 -20 में किसानों का रकबा सत्यापन पूर्ण कर समिति प्रबंधक को किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था. जो आज दिनाँक तक सत्यापन कार्य पूर्ण कर समिति प्रबंधक को नहीं दिया गया ।
इसके अलावा बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छग सिविल सेवा नियम 1966 के नियम (1) (2) (3) के विपरीत होने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed