
कवर्धा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कन्हैया अग्रवाल को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कन्हैया अग्रवाल पर अनुशासनहीनता के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि कि कन्हैया अग्रवाल ने नगरीय निकाय प्रभारी चुरावन मंगेशकर के सामने अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत पार्टी में की गई थी। इसके बाद ही यह निष्कासन की कार्रवाई की गई है।




"
"
B 