Thursday, 20 August 2026

ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो लोग जिंदा जले, दो गंभीर रूप से झुलसे

 
खरसिया । देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद तुरंत भीषण आग लग गई. आग लगते ही ट्रकों में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए और दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है. जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है. घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना इलाके के बरगढ़ गांव की है ।
रोज की तरह बरगढ़ गांव में बड़े-बड़े वाहनों का आवाजाही लगा हुआ था. उसी दौरान खरसिया देहजरी के एल एनर्जी से कोयला लेकर ट्रक सीजी 04 एमसी 3457 बिलासपुर जा रहा था. तभी चना चुनी से भरा ट्रक डब्लू बी 23 सी 5055 के साथ आपस में जबरदस्त भिडंत हो गई. हादसा होते ही दोनों वाहनों के चालक-परिचालक बाहर निकल पाते, उससे पहले भी एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते दोनों ट्रक में भीषण आग गई ।
आग लगते ही वाहनों में कई विस्फोट होने शुरु हो गए. आस-पास मौजूद लोग भी विस्फोट होता देख दूर भागने को मजबूर हो गए. आग इतनी जबरदस्त थी कि कोई भी व्यक्ति वाहनों के नजदीक जाने की जहमत नहीं उठा सका. घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाता, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. एक ट्रक का चालक सीट पर बैठे-बैठे ही जलकर खाक हो गया ।
खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहू ने बताया कि हादसे में सीजी 04 एमसी 3457 ट्रक चालक जिबरील अंसारी और परिचालक जसमुईदीन अंसारी की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं डब्लू बी 23 सी 5055 ट्रक चालक रामेश्वर भारद्वाज और परिचालक भूषण भरद्वाज गंभीर रूप से झुलस गए है. दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पूरे मामले की विवेचना की जा रही है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed