Thursday, 20 August 2026

मास्क की किल्लत से निपटने आदिवासियों का टैलेंट आया काम, बनाया देशी मास्क,

 
 
कांकेर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर जिले में आदिवासियों ने कोरोना वायरस की दहशत और मास्क की किल्लत के बीच अपनी सुरक्षा के लिए देशी उपाय निकाला है. आदिवासियों ने अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर साल के पत्तों से देशी मास्क बनाया है । 
जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा इलाके के भर्रीटोला गांव के आदिवासियों ने प्राकृतिक उपायों से खुद को कोरोना वायरस से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया है. आदिवासी परिवारों ने साल पेड़ के पत्तों से एक मास्क बनाया है और कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं । 
आदिवासियों का कहना है कि आमाबेड़ा इलाके में कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क नहीं मिल रहा है और यहां से कांकेर शहर आने जाने की सुविधा नहीं है. इसलिए आदिवासी इलाकों में देशी मास्क से खुद को सुरक्षा का आश्वासन दे रहे हैं । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed