Thursday, 20 August 2026

 एक युवक ने हैवानियत की हदे पार करते हुए 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी 

 
पब्लिकयूवाच- अंबिकापुर । जब पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. अंबिकापुर जिले के सीतापुर में एक युवक ने हैवानियत की हदे पार करते हुए 4 लोगों की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी है. इतना ही नहीं उसने 3 मवेशियों और 7 मुर्गियों को भी मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।
जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ सरना पारा निवासी 35 वर्षीय ईश्वर राम ने अपने ही गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मन बसिया, 55 वर्षीय राज कुंवर पैकरा, 50 वर्षीय मोहन राम मुर्गा, 70 वर्षीय बुजुर्ग जबर र्साय की देर रात करीब 11 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं कह पा रही है. पुलिस ने यह भी बताया है कि युवक की पूरी जांच की जा रही है. उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed