Thursday, 20 August 2026

स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि 

 
पब्लिकयूवाच - सुकमा । जिले के कुन्ना क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को अविस्मरणीय बताया ।
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्विटर के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुन्ना में 15 किमी साइकिल चलाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वालीं स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा  हमारे बीच नहीं रहीं. कभी न हारने वाली छत्तीसगढ़ की ये फ्लोरेंस नाइटिंगेल कैंसर से जंग हार गयीं ।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि 2 साल से कैंसर से जूझते हुए भी अपनी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखना उनके सेवाभाव को और एक अजेय योद्धा के प्रतीक को दर्शाता है. कुछ दिन पहले मुझे उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य मिला था. आपकी द्वारा की गई मानवता की यह सेवा अनंतकाल तक छत्तीसगढ़ में गूंजती रहेगी ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed