Thursday, 20 August 2026

लॉकडाउन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका

 
 
 
 पब्लिकयूवाच - खरसिया । कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने खरसिया पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है. कोरोना वायरस का वेश धरे हुए पुलिस के दो जवानों ने शहर में घूम-घूम कर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले, बिना कारण घर से बाहर घूम रहे लोगों को संदेश दे रहे हैं।
कोरोना वायरस का रूप धरे दोनों जवान बता रहे हैं कि कोरोना आपसे व आपके घर से तब तक दूर रहेगा, जब तक आप उसे खुद लेने घर से बाहर नही निकलेंगे. घर के बाहर निकलने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावनाएं हर जगह मौजूद हो सकती है. यदि लोग लॉकडाउन में लापरवाही बरतेंगे, बाहर घूमेंगे, भीड़ लगायेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करेंगे, नियमित हाथ की सफाई नही करेंगे, तो कोरोना वायरस के संपर्क में आ सकते हैं. जिससे खुद तो संक्रमित होंगे ही, अपने घर परिवार, मोहल्ले में भी इस संक्रमण को फैलाएंगे. इससे बचने का सबसे आसान तरीका है अपने-अपने घरों पर बने रहें. शासन-प्रसाशन के दिशा निर्देशों का पालन करें नियमित हाथ धोते रहें। सजग रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
बता दें कि खरसिया प्रशासन और पुलिस विभाग कोरोना वायरस के प्रति लोगों को आगाह करने मुहिम चलाए हुए है. जिले में लॉक डाउन का पालन करवाने स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी अविनाश ठाकुर मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं खरसिया अनुविभाग में एसडीओपी पीताम्बर पटेल, नगर निरीक्षक सुमत राम साहू और चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed