
पब्लिकयूवाच - कांकेर । रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के एडिटर अर्नब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने पर कांकेर जिले के अलग-अलग थाने में शिकायत हुई है. जिला काँग्रेस ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन सौंपा है ।कांकेर एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का कहना है जिले के कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ और नरहरपुर समेत 6 थानों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के एडिटर अर्नब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए है. जिसमें अपराध पंजीबद्ध किया गया है. प्राप्त आवेदन पर विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।




"
"
B 