Monday, 10 August 2026

 आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 11 व्यापारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव…कई दुकानों को किया गया सील

 
पब्लिकयूवाच- दिल्ली । दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है. आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है ।
बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 314 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार 78 लोग ठीक हो चुके हैं ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed