
PUBLIC UWATCH- रायपुर। एम्स रायपुर में कोरोना वायरस के एक्टिव रोगियों की संख्या सात हो गई है। सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है। एम्स के निदेशक प्रो. डॉ नितिन एम नाकरकर ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में तीन और रोगियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था, जिन्हें शनिवार की सुबबह एम्स में भर्ती कर लिया गया है। अब यहां सूरजपुर के छह रोगी और एक नर्सिंग ऑफिसर समेत सात रोगी हैं। जिनका एम्स की विशेषज्ञ टीम के निर्देशन में इलाज चल रहा है। इन सभी रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है। यहां अब तक कुल 43 कोरोना पॉजिटिव मरीज लाए गए हैं। इसमें 36 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स प्रबंधन ने बताया कि लाए गए सभी मरीजों के ठीक होने की पूरी संभावना दिख रही हैं।




"
"
B 