
पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी ।
बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया ।
इस लॉकडाउन में लोगों को एक निश्चित समय सीमा में दूध व मेडिकल को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के खाने-पीने का सामान नहीं मिला. ऐसी स्थिति में अनलॉक के बाद शहर के प्रमुख थोक और चिल्हर बाजारों में भीड़ उमड़ने की आशंका है. बाजार में पहुंचने वाले लोगों को कंट्रोल करना प्रशासन तथा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है ।
इस पर मंत्री चौबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लागए जाने को लेकर चेकिंग के लिए टीम बढ़ाई जाएगी ।




"
"
B 