
पब्लिकयूवाच - रायपुर। राजधानी रायपुर अनलॉक होने के बाद आज रजिस्ट्री कार्यालय खुल गया है. अब यहां जमीन व मकानों का पंजीयन हो सकेगा. दरअसल कार्यालय में पदस्थ एक उप पंजीयक की कोरोना संक्रमण से मौत होने के बपाद कर्मचारियों जमकर विरोध किया था. कर्मचारी संघ के विरोध के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया था।
रजिस्ट्री कार्यालय बंद होने से शासन को हर दिन दो से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था. बता दें कि जिले में बीते 6 सितंबर से जमीन मकानों की रजिस्ट्री कार्य बंद था।
22 लोग पाए गए थे संक्रमित
पंजीयन कार्यालय में एक साथ 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह से सील किया गया था. कार्यालय के पंजीयक समेत अधिकांश स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार्यालय शुरू होने जा रहा है।




"
"
B 