
पब्लिकयूवाच - रायपुर। प्रदेश का नई कार्यकारिणी में आईएएस से राजनेता बने ओपी चौधरी भाजपा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के सबसे विश्वसनीय चेहरा बनकर उभरे है। वे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के पसंदीदा नेता है। जब ओपी चौधरी ने नौकरी छोड़ी तब उन्हें खरसिया से पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा, भले ही वे चुनाव हार गए मगर अभी उन्हें संगठन में प्रदेश मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी वाला पद देकर उन पर भरोसा जताया है। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में बृजमोहन अग्रवाल का दबदबा बरकरार रहा है। ताजा कार्यकारिणी में पर नजर डाले तो साफ पता चलता है कि पूरी कार्यकारिणी डा. रमनसिंह और बृजमोहन के आसपास ही घूमती रही है। पूरी कार्यकारिणी में आधा बृजमोहन और आधा डा. रमनसिंह के समर्थकों को स्थान देकर प्रदेश के दो धाराओं को जोडऩे की कोशिश विष्णुदेव साय ने की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के भरोसेमंद के रूप में ओपी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। साथ ही पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों को महत्वपूर्ण स्थान देकर विवाद से बचने की कोशिश के साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्यसमिति का गठन कर दिया है। जिसका करीब 3 महीने से कार्यकर्ताओं इंतजार करना पड़ा। इसमें साय ने पिछली कार्यसमिति की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं करते हुए केवल नेताओं के पद ही बदले हैं। हालांकि उन्होंने मोर्चा -प्रकोष्ठों में यह बदलाव कर नए लोगों को मौका दिया है। वहीं पार्टी के खिलाफ बोलने वाले सच्चिदानंद को बाहर कर दिया गया है। दरअसल साय ने हाल कि दिनों में संगठन के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को भी अपनी टीम से बाहर करने से गुरेज नहीं की है। वहीं टीम में महामंत्री के रूप में नारायण चंदेल, किरणदेव के साथ भूपेंद्र सवन्नी और प्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में अजय चंद्रकार, राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव जैसे आक्रामक चेहरे रखे हैं, जो निश्चित ही कांग्रेस को घेरने में अपनी पारंगतता दिखाएंगे। साय ने तेजतर्रार युवा नेताओं विजय शर्मा, ओपी चौधरी ,प्रबल प्रताप सिंह को प्रमोट कर अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि तीन महीने पहले साय को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तब से वे कार्यकारिणी गठन को लेकर प्रयासरत थे।
साय ने मोर्चा-प्रकोष्ठों में किए बड़े बदलाव के तहत भाजयुमो की कमान अमित साहू को दी है। जबकि शालिनी राजपूत को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। दो पूर्व विधायकों में नवीन मारकंडे को एससी मोर्चे का और श्यामबिहारी जायसवाल को किसान मोर्चे का अध्यक्ष बनाया है। ओबीसी मोर्चे की कमान सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, एसटी मोर्चे के अध्यक्ष विकास मरकाम और अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष आरिफ खान को बनया गया है। विकास पहले मोर्चे के महामंत्री रह चुके हैं। साय ने नलनीश ठोकने और दीपक म्हसके पर भरोसा जताते हुए मीडिया और आईटी सेल का प्रभारी बनाए रखा है।
कोष की जिम्मेदारी गौरीशंकर को साय की टीम में 9 मोर्चा अध्यक्षों के साथ कुल 176 लोगों को जगह मिली है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री,8 मंत्री और 6 प्रवक्ता बनाए गए हैं। पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। भाजपा की कार्यकारिणी में देरी होने को लेकर लगातार अध्यक्ष साय पर सत्ता पक्ष के साथ पार्टी के लोग भी टीका टिप्पणी कर रहे थे। जिस पर विराम लगाते हुए नई कार्यकारिणी में युवाओं की एक बड़ी टीम बनाई है। 60 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को अन्य पदों पर रखकर महत्ेव देने की कोशिश की है। महामंत्री के रूप में नारायण चंदेल और किरणदेव पार्टी से सबसे पुराने चेहरे है। जिन्हों ने किीस बी प्रिस्थिति में पार्टी का साथ नहीं चोड़ा। इस तरह बालोद की राजनीति में राकेश यादव को मंत्री बनाकर पार्टी ने यह बताने की कोशिश की है कि यहां हर कार्यकर्ता को महत्व मिलेगा। राकेश यादव लंबे समय से पार्टी से जुड़े है, मगर कभी भी केंद्र बिंदु की राजनीति ने उन्हें नहीं रखा गया। प्रवक्ता के रूप में अजय चंद्राकर और राजेश मूणत को सामने लाने के पीछे भाजपा की रणनीति यहीं होगी कि हर मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरना। ताकि विपक्ष में धार दिखाई दे। जिसकी विगत 20 माह से विपक्ष के तौर पर कल्पना की जा रही थी।
बृजमोहन के खास अमित साहू को भाजपा युवा मोर्चा की कमान मंगलवार को भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। नई कार्यकारिणी में रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खास समर्थक और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले अमित साहू को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अमित साहू मूलत रायपुर के रहने वाले है। उनका निवास रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ही है। इसके पहले वे युवा मोर्चा में रायपुर जिला के महामंत्री और प्रदेश मंत्री के पद भी रह चुके है। अपने नियुक्ति के बाद नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सबसे पहले अपने आदर्श और राजनीतिक गुरू पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुचे और उनका आर्शीवाद लिया। अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। अग्रवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर गफ्फू मेमन, तुषार चोपड़ा, सचिन मेघानी, सौरभ जैन, अर्पित सूर्यवंशी, गुरमीत सिंग, फणीन्द्र तिवारी, विपिन साहू, अनुराग साहू, गोपाल साहू, गौतम साहू, संभव शाह, राहुल राय, विकास साहू, आशीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।




"
"
B 