- एंटरटेनमेंट
- Posted On
सलमान ने अपनी फिल्म से इस पाकिस्तानी सिंगर को हटाया, दोबारा रिकॉर्ड करेंगे गाना
पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। इस बीच खबर आ रही है कि, पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार की मदद करने वाले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म "नोटबुक" से पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम का गाना हटा दिया है। इस गाने को दोबारा रिकॉर्ड किया जाएगा।
बता दें कि, सलमान खान फिल्म 'नोटबुक' के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान खान दो नए चेहरे जहीर इकबाल और प्रनूतन को लॉन्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म से आतिफ असलम का गाना हटाने की बात कही है। इससे पहले टी-सीरीज ने भी पाकिस्तानी सिंगर के गाने यूट्यूब से अनलिस्ट कर दिए थे। वहीं, जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने कराची में प्रस्तावित अपना एक दौरा कैंसिल कर दिया है।
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। देश में पाकिस्तान के कलाकारों को बैन किया जा रहा है। सलमान ने यह कदम उठाकर इस बात का इशारा कर दिया है कि वे अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को जगह नहीं देंगे। सलमान खान से पहले अजय देवगन भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि, वे अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगें।
हालही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने भी पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह से बैन करने का आधिकारिक पत्र जारी किया था। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन की ओर से कहा गया था कि, 'हम पाकिस्तानी एक्टर्स और कलाकारों को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से आधिकारिक तौर पर बैन कर रहे हैं। बावजूद इसके यदि कोई संस्था पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।



1971 में आई फिल्म 'इंकार' का गीत 'मुंगड़ा मुंगड़ा' न जाने कितनी बार रीक्रिएट किया जा चुका है। इस बार इसे शामिल किया गया है 'टोटल धमाल' में। गाने के नए संस्करण ने कई हस्तियों को बोलने पर मजबूर कर दिया है। इनमें सबसे बड़ा नाम लता मंगेशकर का है।
जबरदस्त चर्चा है कि सारा अली खान ने फिल्म 'बागी 3' में काम करने से मना कर दियाl कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्हें फिल्म 'बागी 3' की कहानी पसंद नहीं आई। 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। पहली बागी फिल्म में टाइगर श्रॉफ श्रद्धा कपूर के साथ और दूसरी फिल्म में वह दिशा पाटनी के साथ काम करते नजर आए थेl इस फिल्म में अगर सारा अली खान काम करने के लिए मान जातीं तो उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना होताl
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वे अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं और उनके फैंस को भी इससे रूबरू करवा रहे हैं। अब अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे मशहूर अदाकारा श्रीदेवी, सलमान खान और आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है और इस तस्वीर में श्रीदेवी, सलमान और आमिर को साथ देखा जा सकता है। अमिताभ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखते हैं कि, मेरा Wembley stadium में कंसर्ट था। यह कंसर्ट पहली बार किसी भारतीय द्वारा किया गया था। मैं, श्रीदेवी, आमिर और सलमान को उनके पहले कंसर्ट में ले गया था। यहां पर 70 हजार लोग आए थे। हिस्टोरिक। Wembley Stadium उस समय ऐसा था लेकिन इसे फिर से बनाया गया और कुछ बदलाव किए गए। इसमें किए गए बदलाव को प्रीमियर लीग फुटबॉल में देखा जा सकता है।
"
"
B 