पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
- राष्ट्रीय
- Posted On
दूध के उत्पादन में पहले नंबर पर भारत, पर अर्थशास्त्रियों की नजर से परे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 2 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को राहत दी गई थी और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे महंगा हुआ है वहीं, डीजल की कीमतों में भी 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में, एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये और डीजल की कीमत 93.87 रुपये हो गई।
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर क्रमशः ₹117.57 और ₹101.79 हो गई हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 76 पैसे की वृद्धि हुई है और अब यह 108.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसे बढ़े हैं और डीजल 80 पैसे बढ़े हैं। इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल 112.19 और डीजल 97.02 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
12 दिन में 7.20 रुपये महंगा हुआ तेल
बता दें कि शुक्रवार से पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। 22 मार्च को करीबन 137 दिन बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े थे। तब से अब तक 12 दिनों में 10 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान लगभग ₹7.20 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई, जबकि पाइप से रसोई गैस की दरों में 5 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की गई।
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक दुनिया को चिंतित करने वाली एक खबर सामने आ रही है। रूस अगर यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका ने भी युद्ध के मैदान में उतरने की अपनी योजना बना ली है। 'न्यू यॉर्क टाइम्स' के हवाले से कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक, जैविक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक आकस्मिक योजना बनाई है।
इस प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम, जिसे 'टाइगर टीम' के नाम से जाना जाता है, प्रतिक्रिया पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि अगर रूस नाटो क्षेत्रों में काफिले पर हमला करता है और यूक्रेन में इन हथियारों को उतारता है तो अमेरिका जवाब देने के लिए तैयार मिलेगा। आपको बता दें कि 24 मार्च को नाटो सभी सदस्य देशों के नेताओं की बैठक होने वाली है। उस बैठक में इस विषय पर चर्चा की जा सकती है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और बाइडन प्रशासन अन्य के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काम करेगा। ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, “ आज मैं फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह घोषणा कर सकता हूं कि अमेरिका सरकार ने मूल्यांकन किया है कि रूसी बल के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं।” वह नाटो नेताओं की आपात शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के संग ब्रसेल्स जा रहे हैं।
अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका जानकारी को सहयोगियों, साझेदारों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझा करेगा, जिनकी जिम्मेदारी युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों की जांच करना है। ब्लिंकन ने कहा, “हमने अंधाधुंध हमलों और जानबूझकर नागरिकों को लक्षित करने वाले हमलों के साथ-साथ अन्य अत्याचारों से संबंधी कई विश्वसनीय रिपोर्टें देखी हैं। रूस की सेना ने रिहायशी इमारतों, स्कूलों, अस्पतालों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, नागरिक वाहनों, शॉपिंग सेंटर और एम्बुलेंस को नष्ट कर दिया है जिनमें हजारों बेगुनाह लोगों की जान गई है या वे जख्मी हुए हैं।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक शीर्ष सलाहकार ने बुधवार को सरकार से इस्तीफा दे दिया और कथित तौर पर यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में रूस छोड़ दिया। अनातोली चुबैस सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए क्रेमलिन के विशेष दूत थे।
नई दिल्ली। देश की राजधानी में धमाके की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर से भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजारों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात सरोजिनी मार्केट समेत कई प्रमुख बाजारों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
दरअसल, आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) के नाम से एक अज्ञात ई-मेल यूपी पुलिस के साथ ही एक मीडिया हाउस को मिला है। इसमें देश की राजधानी में धमाके की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस ने इस धमकी भरे ई-मेल के बारे में दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों को सूचना दे दी है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता के लिहाज से प्रमुख बाजारों में जांच की गई। हमने लोगों से संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और उनके बारे में सूचित करने की अपील की है। साथ ही दिल्ली पुलिस इस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हमले को लेकर किए गए दावे की भी जांच की जा रही है।
नौ राज्यों में जताई थी हमले की आशंका
इसके पहले भोपाल में रविवार को गिरफ्तार हुए आतंकियों से हुई पूछताछ में भी इस बात खुलासा हुआ था कि देश के नौ प्रदेशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में संदिग्धों का मॉड्यूल जुटा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ये वो राज्य हो सकते हैं, जहां बांग्लादेश का प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है।
Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372