पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
- राष्ट्रीय
- Posted On
चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर सजा प्रियंका गांधी का दरबार, सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल


Aryan Khan Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के केस की जांच नहीं करेंगे। इसके अलावा इन्हें और 5 मामलों से भी अलग कर दिया गया है। एनसीबी ने क्रूज मामले समेत छह मामलों को मुंबई इकाई से लेकर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दिया है।
एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन के अनुसार ‘‘प्रशासनिक आधार’’पर की गई है और चूंकि इन छह मामलों के ‘‘व्यापक और अंतर-राज्यीय प्रभाव’’ हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली में संचालन इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया है।
कई व्यक्तिगत और सेवा संबंधी आरोपों का सामना कर रहे वानखेड़े एजेंसी के मुंबई क्षेत्र के निदेशक बने रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि क्रूज ड्रग मामले के अलावा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मामले को भी मुंबई क्षेत्रीय इकाई से ले लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को इन छह मामलों की जांच में कुछ मुद्दे मिले हैं और इसलिए उन्हें मुंबई इकाई से हटाया गया है।


Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372