Thursday, 20 August 2026

 
पब्लिकयूवाच- लोरमी। पूर्व सैनिक से मारपीट की आरोपी लोरमी एसडीएम रुचि शर्मा के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। रुचि शर्मा की जगह नवीन कुमार भगत को लोरमी के एसडीएम पद की कमान सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि एडीएम राजेश नशीने की जांच रिपोर्ट के बाद जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आरोपी एसडीएम रुचि शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि शनिवार को लोरमी तहसील के डिंडोल गांव के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक गोविंद राम साहू ने होम आइसोलेशन के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार करने का लोरमी एसडीएम रुचि पर आरोप लगा था। शिकायत और मामले की खबर आने के बाद जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने एडीएम राजेश नशीने को जांच का आदेश दिया था।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed