जगदलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। सांसद दिनेश कश्यप , केदार कश्यप, श्रीनिवास मदि,कमल चंद भंजदेव, किशोर पारख , अशोक अरोरा,मोहम्मद इसराइल, फादर थॉमस, संतोष बाफ़ना आदि लोगों ने पीएम से मुलाकात की।
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर में मतदान होना है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल किया था।



कांकेर । कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम इंदर सिंह बताया जा रहा है । ये जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान पखांजुर में स्थित 114 बटालियन कैम्प में तैनात था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उसका कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पखांजुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
कवर्धा । जिले के रबेली गांव के गन्ने की खेतों में भीषण आग लग गई है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 50 एकड़ में लगे गन्ने जलकर खाक हो चुके हैं । 
"
"
B 