
publicuwatch24.-दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते बीजेपी छग में 2 डिप्टी सीएम बना सकती है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है. चर्चा है कि सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के नेता को बनाया जा सकता है.
सूत्रों के मुताबिक शाम को दो पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच रहे है. दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक लेकर रायशुमारी करेंगे. सभी की राय जानेंगे. जिसकी रिपोर्ट भाजपा आलाकमान को देंगे।
फ़िलहाल बीजेपी में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है. विस चुनाव जीते सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें छग से अरुण साव, गोमतीसाय और रेणुका सिंह शामिल है. लोकसभा स्पीकर ने सभी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है. चर्चा रमेश बैस को सीएम बनाने की भी है. वे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल है. OBC चेहरे भी है. बीजेपी को विस चुनाव 2023 में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीट मिली है. ये सीटें आदिवासी बहुल है. जिसे ध्यान में रखते भाजपा जनता पार्टी 2 डिप्टी सीएम बना सकती है।



publicuwatch24.-दिल्ली। बीजेपी सीएम फेस के नाम का ऐलान कर सबकों चौंका सकती है. खबर है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में ग़ैर विधायक भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वर्तमान में महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस एक विश्वसनीय नाम में एक है. जिसे बीजेपी छग का सीएम बना सकती है। 

"
"
B 