Thursday, 13 August 2026

बाइक पेड़ से जा टकराई, हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत…महिला का रो-रोकर बुरा हाल

 
 
सूरजपुर । सूरजपुर जिले के लटोरी को दतिमा मोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता व उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी एवं एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर जिले के ग्राम पंडरी निवासी प्रसन्नजीत जायसवाल 35 वर्ष बाइक सीजी 15 डीजे-6958 से सोमवार की दोपहर ग्राम रेवतपुर निवासी रिश्तेदार के घर आ रहा था। बाइक पर सामने 7 वर्षीय बेटा भोलू तथा पीछे पत्नी खुशबू जायसवाल एवं 15 वर्षीय किशोरी अन्नू बैठे थे। वह सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत दतिमा-अम्बिकापुर मार्ग पर स्थित राई जंगल में पहुंचा ही था कि बाइक से लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सामने बैठे पुत्र भोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रसन्नजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा उसकी पत्नी व रिश्तेदार की लड़की अन्नू को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल करंजी चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रघुवंश सिंह, विकास सिंह, आरक्षक तारा यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को ग्रामीणों के सहयोग व 108 वाहन के माध्यम से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाने के दौरान प्रसन्नजीत की भी मौत हो गई।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed