
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों के कर्ज माफ करने से जिले के भी किसानों के चेहरे में खुशी झलक रही है। शासन द्वारा धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल मिलने पर विकासखंड महासमुंद के ग्राम कछारडीह के छोटे किसान श्री श्यामलाल केंवर्त एवं उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा बाई केवर्त ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें अपने कृषि कार्य के लिए लिए गए ऋण की चिंता से परेशान थे, लेकिन अब उनकी चिंता दूर हो गई है। उसके पास मात्र दो एकड़ 50 डिसमिल जमीन है, जिसमें वे खाद एवं सहकारी सोसायटी से नगद 23 हजार रूपए ऋण लिए थे। लेकिन राज्य शासन के घोषणा के अनुरूप धान का समर्थन मूल्य ज्यादा मिला है तथा कर्ज भी माफ हो गया है।
श्याम लाल केवर्त के नाम पर एक एकड़ 80 डिसमिल कृषि भूमि है तथा उनकी पत्नी के नाम पर 70 डिसमिल कृषि भूमि है। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य अधिक मिलने से एवं ऋण माफ होने से वे अधिक लगन एवं मेहनत के साथ कृषि कार्य करेंगे। इसी गांव के अन्य किसान श्री चिंताराम साहू ने बताया कि उनके एक लाख 17 हजार रूपए, श्री कृतराम पटेल के 37 हजार, चैतराम केंवर्त के 25 हजार एवं श्री सरहू यादव के 40 हजार रूपए कृषि ऋण माफ हुआ है। इन किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य बढ़ने और कर्ज माफी से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आई है और वे लोग अपनी खेती-बाड़ी का कार्य और अच्छे से कर पाएंगे।




"
"
B 