Friday, 14 August 2026

विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए  आवास के साथ क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पम्प स्थापित किया गया

 
धमतरी । जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हेतु शासन द्वारा प्राथमिकता से कार्य कराए जा रहे हैं। नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दुगली के कमारपारा में विशेष पिछड़ी जनजाति को शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पम्प स्थापित किया गया है। इसके चलते कमार जनजाति के लोगों को पेयजल के तौर पर स्थायी और शुद्ध पानी मिल रहा है।
विदित हो कि राष्ट्रपति के द्वारा विलुप्त कमार जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित कर इसे सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से गोद ली गई है। कमार खानाबदोश जनजाति है वे पीने के लिए बहते पानी, झरिया, कुआं आदि अनुपचारित पानी का उपयोग करती है, जिसकी वजह से लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं। वहीं इलाज में देरी होने से जान तक चली जाती है। ऐसी स्थिति में सोलर पम्प के माध्यम से शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। दुगली के कमारपारा में कमार जनजाति के 16 परिवार निवासरत हैं। सभी घरों के लोग अब सोलर पम्प से ही पेयजल के साथ-साथ निस्तारी का पानी प्राप्त कर रहें हैं। कमारपारा के मुखिया मैतूराम ने बताया कि सोलर पम्प के लगने से पहले वे कुएं का पानी तथा कुआं के सूखने के बाद झरिया के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करते थे। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प के लगने के बाद कोई भी परिवार यहां से पलायन नहीं किया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान तथा खेती के लिए शासन द्वारा जमीन भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके चलते सभी परिवार यहां के स्थायी रहवासी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पेयजल की समस्या दूर करने गर्मी के दिनों में हैंडपंप के माध्यम से पानी निकालना संभव नहीं होता है अथवा जल स्तर गिरने के कारण आयरनयुक्त पानी आता है, ऐसे ग्रामों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर ड्यूल पंप की स्थापना जाती है। जिले में 16 ग्रामों के कुल 302 विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) हितग्राही परिवारों को सोलर ड्यूल पंप से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार के 01 संयंत्र से औसतन 50 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सघन बसाहट क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप की उपयोगिता काफी कारगर साबित हुई है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed