Friday, 14 August 2026

एएसआई और आरक्षक निलंबित, अवैध रकम उगाही के मामले में जशपुर एसपी ने की कार्रवाई  

 
 
   जशपुर ।   जिला पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल ने यातायात शाखा जशपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेस किण्डो और आरक्षक बालेश्वर बघेल को अवैध रकम उगाही के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों निलंबित पुलिस कर्मियों को फिलहाल रक्षित केन्द्र जशपुर में अटैच किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आज सोशल मीडिया में सहायक उप निरीक्षक किण्डो एवं आरक्षक  बघेल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति से रुपया लेने का वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त दोनों पुलिस कर्मियों के उक्त कृत्य को घोर कदाचरण मानते हुए इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। उप पुलिस अधीक्षक विकास पाटले (नक्सल ऑपरेशन) को जांच अधिकारी बनाया गया है। श्री पाटले को सात दिवस के भीतर मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed