कांकेर। छत्तीसगढ़ के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र ग्राम सिंहारी में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहारी निवासी बल्दु राम दुग्गा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा बेटा प्रदीप कुमार दुग्गा (10) 10 जुलाई को सुबह स्कूल गया था, छुट्टी होने के बाद अपनी साइकिल से शाम करीब 5 बजे घर आ रहा था। ग्राम कोदापाखा के पास चाहचाड़ मोड़ पर साइकिल का चैन निकलने से सडक़ किनारे बैठकर साइकिल का चैन बना रहा था उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक अपना नियंत्रण खोते हुए छात्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले कि विवेचना पुलिस कर रही है। बताया जा रहा कि बाइक सवार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हो गया। पालकों ने जनहित में मांग किया है कि स्कूल छुट्टी और सुबह के समय सडक़ पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए परिवहन विभाग आदेश जारी करे।




"
"
B 