
राजनांदगांव । नेशनल हाइवे में गुरुवार को सोमनी थाना के पास सड़क में अचनाक गाय आ गई। गाय को बचाने माजदा चालक ने ब्रेक लगाया और अनियंत्रित माजदा पलट गया। पीछे आ रहा ट्रक चालक माजदा से भिडऩे से बचने कट लगाया और सड़क के नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गया। घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं माजदा के पलटने से उसमें सवार 5 लोगों को भी चोट आई है। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं माजदा के पटलने से उसमें सवार 5 मजदूरों को भी चोट आई है। माजदा में सवार घायलों में पुलगांव थाना जिला दुर्ग के महमरा निवासी 25 वर्षीय ईश्वर निषाद पिता मयाराम, 45 वर्षीय रोहनी विश्वकर्मा पति कल्याण, 45 वर्षीय मन्नूराम पिता खेदाराम ठाकुर, 48 वर्षीय किशनराम पिता रामलाल निषाद व एक अन्य शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि माजदा के सड़क में पलटने से कुछ देर तक नेशनल हाइवे में यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।




"
"
B 