जांजगीर । चांपा जिले में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 2 लाख 28 हजार की लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार जिसकी तलाश अभी भी पुलिस कर रही है. जानकारी के मुताबिक एजेंट से लूटी गई बायोमीट्रिक बिलिन्ग मशीन, तीन मोबाइल, जानलेवा हमला में इस्तेमाल किया गया स्टील का राड और 26 हजार नगद जब्त कर लिया है.दरअसल एल एंड टी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करने वाला सानू सेन 5 जुलाई को सक्ति थाना क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में फाइनेंस की पैसा रिकवरी के लिए गया था. सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम केरीबंधा के ग्रामीण गेंद राम सिदार के यहां अन्तिम रिकवरी का पैसा लेकर वापस आने के दौरान ग्राम केरीबंधा के पास बाइक सवार तीन नकाबपोस बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके सिर पर जानलेवा हमला कर रिकवरी कलेक्शन के 2 लाख 28 हजार रुपए और ग्राहकों को बिल दिए जाने वाली बायोमैट्रिक बिलिन्ग मशीन, एजेंट का मोबाइल छीन कर फरार हो गए । रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने एजेंट सानू सेन को सड़क किनारे गंभीर हालत में देखकर इसकी सूचना पुलिस और डायल 112 को दी. डायल 112 की मदद से घायल सानू सेन को सक्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कोरबा हॉस्पिटल रेफर किया गया. फिर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था और मामले की विवेचना कर रही थी ।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम केरीबंधा के ग्रामीण गेंद राम सिदार जिसके यहां सानू सेन अन्तिम रिकवरी का पैसा लेने गया था इस लूटपाट में इसका भी हाथ है. पुलिस ने गेंद राम को हिरासत में लिया और पूछताछ की. तब इस बात का खुलासा हुआ कि गेंद राम के कहने पर केरीबंधा का रहने वाला निगरानी बदमाश योगेन्द्र पटेल और ग्राम चाटीपाली का रहने वाला चैतन्य सिदार और ग्राम असौंदा का रहने वाला चंद्र कुमार तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था ।
पुलिस ने गेंद राम, योगेन्द्र पटेल और चैतन्य सिदार को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर एजेंट सानू सेन पर हमला करने वाले स्टील की शॉकप राड, एजेंट सानू सेन से लूटे गए बैग,बायोमैट्रिक बिलिंग मशीन, 3 मोबाइल और नगद 26 हजार रूपए जब्त कर लिया है. वही गिरोह के एक फरार आरोपी चन्द्र कुमार की तलाश की जा रही है ।




"
"
B 