Friday, 14 August 2026

बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, नम आंखो से दी गई विदाई

 
 जांजगीर-चाम्पा  ।   बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नरियरा पहुँचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. अकलतरा विकासखंड के नरियरा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है. बाल कलाकार को नम आँखों से अंतिम विदाई देने दूरदराज और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जुटी है. बता दें कि रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुए हादसे में शिवलेख सिंह की मौत हो गई थी. 14 साल का चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह पिछले 10 वर्षों से अपने परिजनों के साथ मुंबई में रह रहा था. शिवलेख सिंह कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव आया हुआ था. टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद शिवलेख सिंह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाला था ।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed