Friday, 14 August 2026

हाई स्कूल का किया उद्घाटन, कहा- बच्चों को बेहतर शिक्षा देने किया जा रहा भरसक प्रयास -मंत्री कवासी लखमा 

 
सुकमा । उद्योग आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा में तूफानी सभाओं का लगातार दौरा कर रहे हैं. मंगलवार को यहां डुब्बाटोटा गांव में हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करने पहुंचे मंत्री लखमा ने सरकार के सात महीनों में किये गए विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बन्द पड़े स्कूलों को फिर से शुरू किया जा रहा है. जिसमें जगरगुंडा और भेज्जी शामिल है ।
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गांव-गांव मे पुन: स्कूलों के संचालन से अब आदिवासियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी. हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा मिले. जिससे गांव का हर बच्चा शिक्षित हो ।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में और मंत्री कवासी लखमा की विशेष पहल से वर्ष 2006 से बंद हुए जगरगुंडा और भेज्जी जैसे 85 स्कूलों को पुन: उसी गांव मे प्रारंभ कराया गया है ।
शिक्षित बेरोज़गारों को मंत्री कवासी लखमा के प्रयासों से गांव में ही शिक्षादूत के रूप में नौकरी दी गई है. जिन्हें 11 हज़ार रूपये मासिक तनख़्वाह भी दिया जा रहा है. आदिवासी भाई-बहनों को अलग अलग शिविरों के माध्यम से मंत्री कवासी लखमा के हाथों 15 सौ लोगों को अब तक जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है ।
जल जंगल ज़मीन की रक्षा करने वाले भाईयों को वनों का अधिकार देते हुए वन भूमि का पट्टा वितरित किया गया है. यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर वर्ग का पूरा ख्याल रख रही है. नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को घर की ज़मीन के लिए पट्टा दिया जाएगा ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed